धनपुंजी पेट्रोल से नकली पिस्तौल दिखाकर नगदी रकम लूट का फरार आराेपित गिरफ्तार

0
3f61f57bec5c170411969a8238c68bb9

जगदलपुर{ गहरी खोज }: जिले के थाना नगरनार अंर्तगत धनपुंजी पेट्रोल पंप में कार्यरत गर्ल्स स्टाप को बीते फरवरी माह में नकली पिस्तौल दिखाकर नगदी रकम 18662 रूपये को लूटकर फरार आराेपित काे पुलिस ने आज शनिवार काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
आराेपित साजन उर्फ संजन कुमार, उम्र 22 वर्ष निवासी महाराष्ट्र काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के कब्जे से लूट के रकम 5100 रूपया व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को बरामद कर जब्त किया है। जब्त मोटरसाइकिल चोरी की निकली। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को आरोपित द्वारा थाना कोतवाली जगदलपुर क्षेत्र से चोरी किया था। उक्त मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट को बदलकर मोडीफाई कराकर लूट की घटना को दिया गया था ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले में 23 मार्च 2026 को पीड़ित जतीन यादव निवासी आदर्श सिंधुनगर धरमपुरा जगदलपुर जिला बस्तर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना 6 फरवरी 2026 को रात्रि करीबन 7 बजे अज्ञात आरोपित के द्वारा मोटरसाइकिल में आकर पेट्रोल पंप में कार्यरत गर्ल्स स्टाप को पिस्तौल दिखाकर डरा धमका कर बैग में रखे रकम 18662 रूपये को बैग सहित लुटकर फरार हो गया कि रिपोर्ट पर थाना नगरनार में उक्त अपराध सदर कायम कर पता तलाश विवेचना में लिया गया।
फरार आरोपित की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर सायबर सेल जगदलपुर से तकनीकी सहायता प्राप्त कर आरोपी का लोकेशन ज्ञात होने पर आरोपी का पतासाजी हेतु टीम मुंबई अलिबाग महाराष्ट्र रवाना किया गया जो पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पकड़कर पुछताछ किया गया पुछताछ में आरोपी के द्वारा अपराध घटित करना कबुल करने पर गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर आज शनिवार काे जगदलपुर थाना नगरनार लाया गया। आरोपित के कब्जे से लुट के रकम नगद 5100 रूपये, घटना में प्रयुक्त काले रंग का हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल एवं एक नग विवो कंपनी का मोबाइल को बरामद कर जब्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *