साणंद-जखवाड़ा के बीच सिग्नलिंग काम, 2 ट्रेनें रद्द
अहमदाबाद। अहमदाबाद–वीरमगाम रेलखंड पर साणंद और जखवाड़ा स्टेशनों के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम की कमीशनिंग के लिए 8 अगस्त को ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रद्द और परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों की जानकारी जारी की है।
2 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी
8 अगस्त को ट्रेन संख्या 69186 अहमदाबाद–वीरमगाम पैसेंजर और 22959/22960 वडोदरा–जामनगर–वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस पूरी तरह रद्द रहेंगी।
इन ट्रेनों का बदला रहेगा रूट
- 19259 तिरुवनंतपुरम नॉर्थ–भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस: अहमदाबाद–वीरमगाम के बजाय साबरमती–गांधीग्राम–बोटाद होकर चलेगी।
- 12756 भावनगर टर्मिनस–काकीनाडा पोर्ट एक्सप्रेस: वीरमगाम–अहमदाबाद के बजाय बोटाद–गांधीग्राम–साबरमती होकर चलेगी।
- 11466 जबलपुर–वेरावल एक्सप्रेस: अहमदाबाद–वीरमगाम–सुरेंद्रनगर के बजाय साबरमती–गांधीग्राम–बोटाद–वेरावल होकर चलेगी।
- 22926 ओखा–अहमदाबाद वंदे भारत: वीरमगाम–अहमदाबाद के बजाय वीरमगाम–कटोसन रोड–कलोल–साबरमती–अहमदाबाद होकर चलेगी।
- 94802 भुज–अहमदाबाद नमो भारत रैपिड रेल: वीरमगाम–अहमदाबाद के बजाय वीरमगाम–कटोसन रोड–कलोल–साबरमती होकर चलेगी।
- 19119 गांधीनगर कैपिटल–वेरावल एक्सप्रेस: गांधीनगर कैपिटल–चांदलोडिया–वीरमगाम के बजाय गांधीनगर कैपिटल–कलोल–कटोसन रोड–वीरमगाम होकर चलेगी।
- 19120 वेरावल–गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस: वीरमगाम–चांदलोडिया–गांधीनगर कैपिटल के बजाय वीरमगाम–कटोसन रोड–कलोल–गांधीनगर कैपिटल होकर चलेगी।
- 11465 वेरावल–जबलपुर एक्सप्रेस: वेरावल–सुरेंद्रनगर–वीरमगाम–अहमदाबाद के बजाय वेरावल–बोटाद–गांधीग्राम–साबरमती–अहमदाबाद होकर चलेगी।
रेलवे के इस ब्लॉक के कारण यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन और मार्ग की जानकारी जांचने की सलाह दी गई है।
