20 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
सुपौल{ गहरी खोज }: जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने थाना के गांव करमिनियां गांव में छापेमारी के दौरान संतोष सदर ,पिता– गुलई सरदार, निवासी– रामपुर लाही, थाना– शंकरपुर, मधेपुरा को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 20 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है। साथ ही एक पल्सर बाइक भी जब्त की है।
