330 बोतल नेपाली और 85 बोतल विदेशी शराब बरामद,दो बाइक जब्त
अररिया { गहरी खोज }: एसएसबी 56 वीं वाहिनी की एफ समवाय फुलकाहा बाह्य सीमा चौकी की विशेष गश्ती टीम ने भारत नेपाल सीमा क्षेत्र से नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे 330 बोतल नेपाली शराब और 85 बोतल अलग अलग ब्रांडों के विदेशी शराब को जब्त किया। एसएसबी ने मौके पर से दो मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया।जबकि तस्कर एसएसबी जवानों को देख बाइक छोड़कर रात का फायदा उठाते हुए अंधेरे में नेपाल सीमा में प्रवेश कर गए।एसएसबी की विशेष गश्ती दल ने यह कार्रवाई मानिकपुर यादव टोला में भारतीय बोर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 188/3 के नजदीक भारत साइड में लगभग 60 मीटर की दूरी पर की।जब्त नेपाली शराब कुल 99 लीटर है,जबकि विदेशी शराब करीब 29 लीटर है। तस्कर शराब को नेपाल से भारत की ओर ला रहा था। सशस्त्र सीमा बल द्वारा आवश्यक कार्यवाही के बाद आबकारी विभाग को जब्त शराब और बाइक सुपुर्द कर दिया गया है।
