उधारी के पैसे न मिलने पर हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दाे आराेपित गिरफ्तार

0
e79aa9a58fc9d4fab4eb2338da6c8cc2

कानपुर { गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात में रसूलाबाद थाना क्षेत्र में सट्टे के उधार पैसे के लेनदेन में असद हुसैन की हत्या करने वाले दो आरोपिताें को बीती गिरफ्तार किया गया है। पुलिस काे पूछताछ में आरोपिताें ने बताया कि असद से उनका पैसों को लेकर विवाद था। आईपीएल में लगाए गए पैसों के लेन-देन को लेकर यह विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने असद की हत्या की योजना बनाई। घटना वाले दिन आरोपिताें ने असद हुसैन को अपने साथ ले जाकर पहले शराब पिलाई। इसके बाद गला दबाकर और कांच की बोतल से वार कर उसकी हत्या कर दी। रसूलाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बटपरू गांव मोड़, रसूलाबाद-बिल्हौर रोड से दोनों संदिग्धों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान कबीर नगर, रसूलाबाद निवासी शाहनबाज उर्फ जेके उर्फ मुन्ना (21) और सरताज (20) के रूप में हुई है। क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद आलोक कुमार ने बताया कि घटना के तुरंत बाद थाने की पुलिस लगातार अभियुक्तों के तलाश में लग गई थी मुखबिर की सूचना पर बुधवार दे रात दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष गुरुवार को पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *