राष्ट्रपति ने कलाकारों से की मुलाकात

0
d910ab6b321f793051b7b587fbb3f254

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक कला रूपों के कलाकारों के एक समूह से मुलाकात की और उनके कला कार्यों को देखा। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार कावी, निर्मल, माता नी पछेड़ी (गुजरात की कला) और गोंड (मध्य प्रदेश) जैसे विभिन्न कला रूपों में काम करने वाले 13 कलाकार राष्ट्रपति भवन के ‘आर्टिस्ट्स-इन-रेजिडेंस’ कार्यक्रम के तहत यहां रह रहे हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा, “’आर्टिस्ट्स-इन-रेजिडेंस’ कार्यक्रम भारत की कलात्मक परंपराओं की भावना का एक उत्सव है और यह सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने तथा भावी पीढ़ियों को प्रेरित करने में जीवंत कला परंपराओं की महत्वपूर्ण भूमिका की पुनः पुष्टि करता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *