यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम घाेषित, हाईस्कूल में 90़.42 और इंटर में 80.38 फीसदी छात्र उत्तीर्ण

0
2c60aa7e10a91740a0973338694f157d

हाईस्कूल में 90.42 एवं 12वीं में 80.38 प्रतिशत छात्र रहे उत्तीर्ण-हाईस्कूल में बालक 87.30 व बालिका 93.76, इण्टर मीडिएट में बालक 75.04 व बालिका 86.32 प्रतिशत

प्रयागराज{ गहरी खोज }: माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम घाेषित कर िदिया गया। हाईस्कूल में 90़.42 प्रतिशत तथा इण्टर में 80.38 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। दसवीं में सीतापुर से कशिश वर्मा एवं 12वीं में सीतापुर से ही शिखा वर्मा ने टॉप किया है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक-सभापति डॉ. महेन्द्र देव एवं यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने गुरूवार को अपराह्न चार बजे बोर्ड मुख्यालय पर बाेर्ड की 10वी और 12वीं परिक्षाओं का परिणाम घोषित किया। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक कुल 8033 परीक्षा केन्द्रों पर हुई थी। इस वर्ष 53 लाख 37 हजार 773 परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट पंजीकरण कराया था। इसमें 10वीं में 26 लाख 01 हखार 381 एवं 12वीं में 24 लाख 86 हखार 072 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए। उन्हाेंने बताया कि यूपी बोर्ड ने काॅपियों का मूल्यांकन 254 केन्द्रों पर 18 मार्च से 04 अप्रैल के बीच कराया था। यूपी बोर्ड सचिव ने बताया कि हाईस्कूल में 13 लाख 43 हजार 524 बालक तथा 12 लाख 57 हजार 857 बालिकाओं ने परीक्षा दी। इसमें से 11 लाख 72 हजार 862 बालक तथा 11 लाख 79 हजार 319 बालिकाएं उत्तीर्ण हुए हैं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.30 एवं बालिकाओं का 93.76 प्रतिशत है। हाईस्कूल उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कुल 92 हजार 594 परीक्षकों द्वारा सम्पन्न हुआ।
इसी प्रकार 12वीं में कुल 24 लाख 86 हजार 072 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। उसमें 13 लाख 09 हजार 397 बालक एवं 11 लाख 76 हजार 675 बालिकाएं हैं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.04 तथा बालिकाओं का 86.32 प्रतिशत है। इण्टरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कुल दो चरणों में 55 हजार 973 परीक्षकों ने पूरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *