तिनसुकिया पुलिस का ड्रग्स निरोधी अभियान, हेरोइन बरामद
तिनसुकिया{ गहरी खोज }: मादक पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान के तहत तिनसुकिया पुलिस ने पानीतोला इलाके में एक सफल कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर तिनसुकिया थानांतर्गत पानीतोला पुलिस चौकी की पुलिस टीम ने पानीतोला नगर क्षेत्र में छापेमारी की। हालांकि, इस दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।
अभियान में लगभग 9 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की गई। साथ ही तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई जिले में अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। मामले की जांच जारी है और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
