प्रयागराज में 1.10 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

0
58c36ebeb8e26ab8cbc7a9fdba6583d9

प्रयागराज{ गहरी खोज }: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ ) की प्रयागराज यूनिट ने बुधवार को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से लगभग 550 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ 10 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने आरोपितों से दो अदद मोबाइल फोन, एक बिना नंबर प्लेट कार और 700 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
एएनटीएफ यूनिट प्रभारी उपनिरीक्षक सतेन्द्र प्रधान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में प्रयागराज जिले के मांडा थाना एवं खास निवासी अनिल कुमार उर्फ आशीष सोनकर और पड़ोसी सौरभ पुत्र छोटेलाल सोनकर है। गिरफ्तार आरोपित लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह हेरोइन उन्हें एक अन्य व्यक्ति ने सप्लाई की गई थी और इसे नवाबगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था। पुलिस टीम ने पर घेराबंदी कर दोनों को मुसरा बायपास के पास गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस तरह के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *