चीन में प्रलंयकारी भूकंप ने ली थी 87 हजार लोगों की जान

0
177856520512quake-600

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: इतिहास में मई महीने के 12वें दिन के नाम पर बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं। 2008 में चीन के सिचुआन प्रांत में इसी दिन भूकंप से 87 हजार लोगों की मौत हो गई थी। इतिहास के सबसे विनाशकारी भूकंपों में शुमार इस प्राकृतिक आपदा में हजारों लोग लापता हुए, लाखों बेघर हो गए और संपत्ति के भारी नुकसान की भरपाई में बरसों लगे।
कोरोना महामारी की बात करें तो 2020 में 12 मई के दिन देश में इसके संक्रमितों का आंकड़ा 74 हजार के पार चला गया। कोरोना वायरस के मद्देनजर लड़खड़ाती अर्थवयवस्था को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुल 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया।
2025 में 12 मई को ही भारत के सफलतम टेस्ट कप्तान और एक दशक से भारतीय बल्लेबाजी की धुरी रहे विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की जिससे टी20 के दौर में भी पारंपरिक क्रिकेट के संकटमोचकों में शुमार इस महान खिलाड़ी के इस प्रारूप में सुनहरे कैरियर पर विराम लग गया । उन्होंने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 46.85 के औसत से 30 शतकों की मदद से 9230 रन बनाए। जब टी20 क्रिकेट वैश्विक स्तर पर सुर्खियों में था, तब वह टेस्ट प्रारूप को बचाने की मुहिम में सबसे आगे थे।

देश दुनिया के इतिहास में 12 मई की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1459 : राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की।
1666 : पुरंदर की संधि के तहत छत्रपति शिवाजी महाराज औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे।
1784 : पेरिस समझौता प्रभावी हुआ।
1847 : विलियम क्लेटन ने ओडोमीटर का आविष्कार किया।
1915 : क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा।
1965 : इजराइल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध शुरु करने के लिए पत्रों का आदान प्रदान किया।
1993 : हिन्दी के जाने माने कवि शमशेर बहादुर सिंह का निधन।
2002 : फिदेल कास्त्रो के साथ बातचीत करने के लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर पांच दिन की यात्रा पर क्यूबा पहुंचे।
2008 : चीन के सिचुआन प्रांत में भूकंप से 87 हजार से अधिक लोगों की मौत। भूकंप के कारण 3,74,643 लोग घायल हुए।
2008 : न्यायाधीशों की बहाली के मामले पर कोई सहमति न बन पाने के कारण पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने साझा सरकार से हटने का फैसला किया।
2010 : लीबिया में त्रिपोली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट अफ्रीकिया एयरवेज का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 104 लोगों में से 103 लोगों की मौत।
2015 : नेपाल में भूकंप से 218 लोगों की मौत और 3500 से अधिक घायल।
2018 : बुरुंडी में सशस्त्र समूहों ने 26 लोगों की हत्या की ।
2020 : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी इलाके में एक प्रसूति अस्पताल पर आतंकवादियों के हमले में दो नवजात शिशुओं समेत 24 लोगों की मौत ।
2022 : चीन में ‘तिब्बत एयरलाइन्स’ के एक विमान के रनवे से उतरने के कारण उसमें आग लगने से 25 लोग घायल।
2024 : इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में भारी बारिश और ज्वालामुखी की ढलानों से बहते कीचड़ के कारण अचानक बाढ़ आने से 37 लोगों की मौत।
2025 : भारत के सफलतम टेस्ट कप्तान और एक दशक से भारतीय बल्लेबाजी की धुरी रहे विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की जिससे टी20 के दौर में भी पारंपरिक क्रिकेट के संकटमोचकों में शुमार इस महान खिलाड़ी के इस प्रारूप में सुनहरे कैरियर पर विराम लग गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *