अमेरिकी वैज्ञानिक क्लोन किए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल निकालने में सफल

0
BristolMyers_3C_--621x414

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: इतिहास में 16 मई का दिन एक बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि के साथ दर्ज है। दरअसल 2013 में 16 मई के दिन अमेरिकी वैज्ञानिकों को इंसानी भ्रूण के क्लोन से पहली बार स्टेम सेल निकालने में सफलता मिली थी। मेडिकल की दुनिया में इसे एक बहुत बड़ी सफलता माना गया, क्योंकि इसके माध्यम से बहुत सी लाइलाज बीमारियों जैसे पार्किंसन, मल्टीपल स्क्लेरोसिस, रीढ़ में चोट और आंखों की रोशनी के इलाज की दिशा में लाभ होने की उम्मीद जगी।
इससे पहले 16 मई, 1929 को पहले ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन किया गया था। हॉलीवुड के रूजवेल्ट होटल के ब्लॉसम रूम में पहला अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) समारोह आयोजित किया गया था। सोलह मई, 1929 को केवल 15 मिनट तक चले इस समारोह में 1927 और 1928 की फिल्मों को सम्मानित किया गया और 13 श्रेणियों में विजेताओं की घोषणा की गई थी। शुरुआत में इस अवॉर्ड को ‘एकेडमी अवॉर्ड ऑफ मेरिट’ के नाम से जाना जाता था। वर्ष 1939 में इसे बदलकर ऑस्कर कर दिया गया।

देश-दुनिया के इतिहास में 16 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1911 : कलकत्ता (अब कोलकाता) में बने तल्लाह वाटर टैंक का निर्माण पूरा। इसे उस समय दुनिया का सबसे बड़ा ओवरहैड वाटर टैंक कहा गया था।
1943 : वॉरसॉ में यहूदी बस्तियों में चल रही लड़ाई खत्म हो गई। पुलिस और कमांडो दल ने 19 अप्रैल को इन बस्तियों में प्रवेश किया था।
1960 : भारत और ब्रिटेन के बीच अन्तरराष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत।
1974 : इज़राइल के लड़ाकू विमानों ने सात फलस्तीनी शरणार्थी शिविरों और दक्षिणी लेबनान के गांवों पर बम दागे। इन हमलों में 27 लोग मारे गए और 138 अन्य घायल हुए।
1975 : सिक्किम को 22वें राज्य के रूप में भारतीय संघ में शामिल किया गया।
1996 : अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के 10वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
2004 : टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने हैम्बर्ग मास्टर्स खिताब जीता।
2006 : न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति बने।
2007 : फ्रांस के राष्ट्रपति के तौर पर निकोलस सरकोजी के कार्यकाल की शुरुआत।
2008 : उच्चतम न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों के स्नाकोत्तर पाठ्यक्रमों में 27 प्रतिशत ओबीसी कोटा पर रोक के कोलकाता उच्च न्यायालय के निर्णय को खारिज किया।
2013 : अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार क्लोन किए गए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल निकालने में सफलता मिली।
2014 : भारतीय उद्योगपति रुस्तमजी होमसजी मोदी का निधन।
2017: भारत के हरियाणा राज्य की एक अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए 10 साल की बच्ची को गर्भपात की अनुमति दी।
2025: गाजा में इजराइली हमलों में 108 लोग मारे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *