अशोक कुमार पंडा ने सेल के सीएमडी का कार्यभार संभाला

0
IMG-20260509-WA0005-1024x681.jpg

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: अशोक कुमार पंडा ने शनिवार को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वह इससे पहले कंपनी के निदेशक (वित्त) के रूप में काम कर रहे थे और इस दौरान लगभग नौ महीनों तक उनके पास निदेशक (वाणिज्यिक) का अतिरिक्त प्रभार भी रहा।
एक बयान के अनुसार पंडा ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई करने के बाद 1992 में प्रबंधन प्रशिक्षु (तकनीकी) के रूप में सेल में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें परिचालन, वित्तीय और वाणिज्यिक क्षेत्रों में व्यापक अनुभव मिला है।
निदेशक (वित्त) के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान पंडा ने प्रचालन दक्षता और समग्र लाभप्रदता में सुधार लाने के लिए कई रणनीतिक पहलों का नेतृत्व किया। उनके प्रयासों में तकनीकी पहलों को बढ़ावा देना, उत्पादन स्तर को बढ़ाना और मानव संसाधन तथा वित्त से संबंधित प्रमुख नीतियों को बेहतर करना शामिल रहा। सीएमडी के रूप में कार्यभार संभालने के बाद पंडा ने कंपनी की तात्कालिक प्राथमिकताओं के बारे में कहा, ”सेल अपनी क्षमता को 3.5 करोड़ टन सालाना तक बढ़ाने के लिए विस्तार के अगले चरण की ओर अग्रसर है। विस्तार के साथ ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता सभी कार्यस्थलों पर सुरक्षा सुनिश्चित करना रहेगी। अपनी वृद्धि आकांक्षाओं को पूरा करने लिए घरेलू खनन को बढ़ावा देने और विदेशी संपत्तियों की खोज के जरिये से कच्चे माल की सुरक्षा को मजबूत करना बेहद महत्वपूर्ण है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *