इंडिया एसएमई फोरम ने लॉन्च किया ‘टॉप 50 एसएमईज़ ऑफ गुजरात’

0
_PJR2062.JPG

इसका उद्देश्य गुजरात के उत्कृष्ट एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों) को पहचान देना और उनके विकास को नई दिशा प्रदान करना है।

अहमदाबाद। इंडिया एसएमई फोरम ने एक्सिस बैंक के सहयोग से ‘टॉप 50 एसएमईज़ ऑफ गुजरात’ पहल की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य गुजरात के उत्कृष्ट एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों) को पहचान देना और उनके विकास को नई दिशा प्रदान करना है।

इस पहल के तहत चयनित 50 उद्योगों को राष्ट्रीय स्तर के India SME 100 Awards के लिए स्वतः नामांकन का अवसर मिलेगा। साथ ही निवेशकों, बैंकों, वैश्विक कंपनियों और व्यापारिक नेटवर्क से जुड़ने का भी लाभ मिलेगा।

इंडिया एसएमई फोरम के अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि यह केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि एमएसएमई के लिए विकास और वैश्विक अवसरों का मंच है। एक्सिस बैंक के कमर्शियल बैंकिंग ग्रुप के प्रमुख विजय शेट्टी ने कहा कि एमएसएमई देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और इस पहल के माध्यम से नवाचार व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्योगों को सम्मानित किया जाएगा।

पुरस्कारों के लिए चयन व्यवसाय वृद्धि, वित्तीय प्रदर्शन, नवाचार, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, गुणवत्ता, निर्यात, सुशासन और रोजगार सृजन जैसे मानकों के आधार पर किया जाएगा।

गुजरात के एमएसएमई के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *