सीडीएसएल को 2025-26 में 455 करोड़ रुपये का मुनाफा, आय 1,239 करोड़ रुपये

0
EhYlRCkBhRj4kIJZvAme

मुंबई{ गहरी खोज }: सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (सीडीएसएल) का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ घटकर 80 करोड़ रुपये रह गया। सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 100 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 268 करोड़ रुपये हो गई, जो एक वर्ष पहले 256 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 455 करोड़ रुपये रहा, जबकि 2024-25 में यह 526 करोड़ रुपये था। वहीं, कुल एकीकृत आय बढ़कर 1,239 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष में 1,199 करोड़ रुपये थी। सीडीएसएल ने कहा कि 31 मार्च 2026 तक 18 करोड़ से अधिक डीमैट खाते दर्ज कर वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली डिपॉजिटरी बन गई है। एक वर्ष पहले यह संख्या 15.30 करोड़ थी।
कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नेहल वोरा ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 कंपनी के लिए एक अहम पड़ाव रहा है और डीमैट खातों की बढ़ती संख्या भारतीय निवेशकों के पूंजी बाजार में बढ़ते भरोसे को दर्शाती है। सीडीएसएल के निदेशक मंडल ने 2025-26 के लिए प्रति शेयर 10 रुपये अंकित मूल्य पर 12.75 रुपये के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *