बढ़ता स्क्रीन टाइम और स्ट्रेस आंखों को बना रहा है कमजोर: बाबा रामदेव

0
mixcollage-23-apr-2026-10-24-am-9709-1776920058

लाइफस्टाइल डेस्क { गहरी खोज }: आजकल लोग शरीर में होने वाले नॉर्मल बदलाव से भी घबराने लगे हैं। आंकड़ों की माने तो करीब 60 फीसदी लोग हेल्थ की जानकारी इंटरनेट-AI प्लेटफॉर्म से लेते हैं और 52% लोग डॉक्टर के पास जाने से पहले ही लक्षण पढ़कर डर और तनाव में आ जाते हैं। यहीं से दिक्कत पहले दिमाग में फिर दिमाग से आंखों में पहुंचने लगती हैं। बढ़ा स्क्रीन टाइम, चिंता, कम नींद, और आजकल पड़ रही गर्मी, इन सबका सीधा दबाव आंखों पर पड़ता है। आंखों में जलन, सूखापन, भारीपन, फोकस टूटना और सिरदर्द ये सिर्फ मौसम की नहीं, मानसिक थकान की भी निशानी हैं। तो ऐसे में रास्ता सीधा सा है हर लक्षण पर घबराइए मत बिना जरूरत गूगल को गुरु मत बनाइए। शरीर को थोड़ा वक्त दीजिए नींद और रूटीन ठीक रखिए। चलिए बाबा रामदेव से जानते हैं कैसे आंखों की सेहत का रखें ख्याल?

त्राटक क्रिया
त्राटक-ध्यान, आज की सबसे बड़ी जरूरत है। जब मन हर वक्त भाग रहा हो, ओवरथिंकिंग सिर पर चढ़ी हो, और ध्यान बार-बार भटक रहा हो, तब ‘त्राटक क्रिया’ आंखों के रास्ते नर्वस सिस्टम को ये पैगाम देती है कि हर समय अलर्ट मोड में रहना जरूरी नहीं है।

आंखों की रोशनी बढ़ने के लिए क्या खाएं?
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए महात्रिफला घृत को 1 चम्मच दूध के साथ दिन में दो बार खाने के बाद लें, साथ ही एलोवेरा जूस और आमला जूस पिएं क्योंकि आंवला आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है, इसके अलावा किशमिश और अंडे खाएं साथ ही 7–8 बादाम रात में भिगोकर सुबह सेवन करें।

व्यायाम करने से भी आंखें होंगी तेज
सुबह-शाम 30 मिनट प्राणायाम करें, नियमित व्यायाम, योगासन (जैसे शीर्षासन, अनुलोम-विलोम, त्राटक) करने से आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, रक्त संचार बढ़ता है और स्क्रीन-संबंधी तनाव कम होकर दृष्टि तेज व स्वस्थ बनी रहती है। ये उपाय फोकस में सुधार करने और आंखों को आराम देने के लिए प्रभावी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *