गोरेगांव में 32 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के आरोप में डांस इंस्ट्रक्टर गिरफ्तार
मुंबई{ गहरी खोज }: महाराष्ट्र के गोरेगांव में आरे मार्ग पुलिस स्टेशन की टीम ने एक 22 वर्षीय डांस इंस्ट्रक्टर को 32 वर्षीय पेशेवर डांसर के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन पुलिस कर रही है। आरे मार्ग पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र पाटिल ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि इस मामले में पीडि़ता अंधेरी में रहती हैं और फिल्मों और स्टेज शो में डांस कर अपनी आजीविका चलाती हैं। पीडि़ता की शिकायत के अनुसार मालाड निवासी डांस इंस्ट्रक्टर ने नृत्य अभ्यास के दौरान नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, इसके बाद पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले की शिकायत के बाद मामले की छानबीन की गई और आरोपित को बीती रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित से गहन पूछताछ जारी है।