अमरेली में दिखी गुजरात पुलिस की ताकत, CM भूपेंद्र पटेल ने देखा शस्त्र प्रदर्शन

0
WhatsApp Image 2026-08-14 at 15.49.16 (1)

अमरेली में गुजरात पुलिस के शस्त्र प्रदर्शन का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल। साथ में पुलिस अधिकारी एवं अन्य गणमान्य मौजूद।

अमरेली, 14 अगस्त: राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच शुक्रवार को अमरेली के समर्थ व्यायाम मंदिर में गुजरात पुलिस की शस्त्र शक्ति और आधुनिक सुरक्षा तकनीक का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रदर्शन का निरीक्षण कर पुलिस की तैयारियों और कार्यक्षमता की जानकारी ली।

प्रदर्शन में गुजरात पुलिस और चेतक कमांडो फोर्स द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले आधुनिक हथियार, सुरक्षा उपकरण और तकनीक प्रदर्शित की गई। स्नाइपर राइफल, एके-47, इंसास, गैलिल स्नाइपर राइफल, एंटी मटेरियल राइफल, एसएफ राइफल, एमपी-5, कार्बाइन और विभिन्न प्रकार की पिस्तौल समेत कई हथियार प्रदर्शित किए गए।

वहीं, कॉर्नर शॉट सिस्टम, नाइट विजन तकनीक, ऑप्टिकल उपकरण, रैपलिंग उपकरण, मल्टी सेल लॉन्चर, गैस गन और टेजर गन जैसे उपकरणों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शन के जरिए आधुनिक हथियारों के साथ कमांडो फोर्स की विशेष ट्रेनिंग और ऑपरेशनल क्षमता की झलक दिखाई गई।

मुख्यमंत्री ने गुजरात पुलिस की सजगता, शौर्य और आधुनिक तकनीक के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालने की क्षमता की सराहना की।

इस अवसर पर कृषि मंत्री एवं अमरेली जिले के प्रभारी मंत्री जीतूभाई वाघाणी, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रद्युमन वाजा, राज्य मंत्री कौशिकभाई वेकरिया सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *