स्कूली वाहन दुर्घटनाग्रस्त, छह बच्चे घायल

0
e69c7ef392b21710f52bcc4afa325385

लातेहार{ गहरी खोज }: जिले के बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को स्कूली वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में गाड़ी पर सवार 6 स्कूली बच्चे घायल हो गए। इनमें दो बच्चों को ज्यादा चोट लगी है। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित संत क्लारेट स्कूल में छुट्टी के बाद बच्चे गाड़ी पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान स्कूली वाहन का चालक एक दूसरे गाड़ी से ओवरटेक करने का प्रयास किया । इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क से पलट कर नीचे खेत में जा गिरी। इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलने के बाद अंचल अधिकारी लोकेश सिंह सहित अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। अंचल अधिकारी ने बताया कि घायल सभी बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *