मां पीतांबरा और मां संकटा मंदिरों में विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने किया दर्शन पूजन

0
282737abc754be19ae18fc7e282a7b38

वाराणसी{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दक्षिणी विधानसभा में प्रसिद्ध मां पीतांबरा और मां संकटा के मंदिरों में सोमवार को विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने दर्शन पूजन किया। विधायक डॉ नीलकंठ ने सुबह के समय दर्शन पूजन के साथ ही विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों का आशीर्वाद लिया। गलियों में टहलते हुए डॉ नीलकंठ तिवारी ने दक्षिणी विधानसभा के नागरिकों से रोजमर्रा के कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान विधायक एक स्थान पर समर्थकों के साथ बनारसी लस्सी का स्वाद भी चखा। विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी को अपने बीच में पाकर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के खुशी का ठिकाना ना रहा। लोगों ने कहा कि विधायक डॉ नीलकंठ अपने लोगों का हालचाल जानने के लिए प्रतिदिन जनता से जुड़े रहते हैं। यही कारण है कि आजकल विधायक डॉ नीलकंठ गलियों में वॉक कार्यक्रम शुरू किए हैं। इसमें विधायक गलियों में टहलते हुए लोगों से मिलते हैं और मंदिरों में दर्शन पूजन भी करते हैं। आजकल गलियों में घूमना उनकी दिनचर्या में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *