बागपत में युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में तीसरा आरोपित गिरफ्तार

0
a41eff84924d8d160dff53b31d759466

बागपत{ गहरी खोज }: बागपत की छपरौली पुलिस ने पीट-पीट कर हत्या के मामले में वांछित तीसरे आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया एक बाँस का डंडा भी बरामद किया गया है। मामला छपरौली थाना क्षेत्र के ग्राम नांगल का है। पुलिस के अनुसार, 8 मई 2026 को ब्रह्मपाल पुत्र इन्द्र सिंह निवासी नांगल ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अमित, मोहित, आनंद और काला उर्फ कपिल ने उसके भतीजे दीपक (27) पुत्र शीशपाल की लोहे की रॉड और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर थाना छपरौली में मुकदमा संख्या 105/26 धारा 103(1)/61(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 मई को नामजद आरोपित अमित पुत्र आनंद और आनंद पुत्र सुवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। थाना छपरौली प्रभारी आशीष कुमार का कहना है कि पुलिस मामले में वांछित एक अन्य आरोपित कपिल उर्फ काला को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *