दुर्गा मंदिर के जल कुंड में फव्वारा पुनः आरंभ, लोगों ने जाहिर की प्रसन्नता
वाराणसी{ गहरी खोज }: वाराणसी के दुर्गाकुंड क्षेत्र में प्रसिद्ध मां जगदम्बा दुर्गा मंदिर के विशाल जल कुंड में फव्वारा पुनः आरंभ होने से रविवार की सुबह सैर करने निकले लोगों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए स्थानीय विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी का धन्यवाद किया।
दुर्गाकुंड क्षेत्र के निवासी रवि शंकर, कबीर नगर निवासी गौरव ने कहा कि वाराणसी में दुर्गाकुंड क्षेत्र में मंदिर प्रांगण में ही विशालकाय जल कुंड है। इसमें एक प्राइवेट कंपनी के फंड से फव्वारा बनाया गया है। कुंड की स्वच्छता की जिम्मेदारी भी कंपनी निभा रही है। फव्वारा बंद था और विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी की पहल से पुनः शुरू हो गया। इससे सुबह कुंड के चारों तरफ सड़क पर सैर करते हुए आनंद और ठंडक महसूस हो रहा है। फव्वारा दिन के वक्त चलने से आसपास के लोगों को गर्मी से भी राहत रह रही है। बता दें कि रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण बड़ी संख्या में लोग दुर्गा मंदिर में दर्शन करने भी आते है। दर्शनार्थी श्रद्धालुओं के लिए भी फव्वारा राहत प्रदान करेगा।
