अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला सोशल मीडिया प्रभावक गिरफ्तार

0
fc4442ce18ab2a1f3168912e68668b58

प्रयागराज{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कैंट थाना एवं एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार को सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने वाले एक सोशल मीडिया प्रभावक (इन्फ्लुएंसर्स) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक आईफोन मोबाइल भी बरामद किया गया है।
सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन कार्तिक शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित नगर के कीडगंज थाना क्षेत्र के न्यू बैरहना निवासी सुमित गुप्ता है । उसके खिलाफ थाना कैंट में आईटी एक्ट की धारा 66 डी के तहत मामला दर्ज किया गया था। सुमित पर आराेप है कि उसने एक महिला के साथ मिलकर पीड़ित अधिवक्ता की फोटो का दुरुपयोग करते हुए फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाई और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने का प्रयास किया। साथ ही पीड़ित को फर्जी मुकदमे में फंसाने और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का भी आरोप है।
साइबर सेल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने आरोपित की पहचान की। जांच के दौरान काल भी सुमित नाम से इंस्टाग्राम आईडी का संचालन आरोपित ने करनेे की पुष्टि की है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक आईफोन मोबाइल बरामद किया है। प्रयागराज पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से अपील की है कि वे फोटो और वीडियो बनाते समय आईटी एक्ट और बीएनएस के प्रावधानों का पालन करें। किसी की निजी या अश्लील सामग्री बिना अनुमति साझा न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *