गौवंश वध प्रकरण में तीन आरोपित गिरफ्तार, दो फरार

0
68269ac0ea6ec4938581d76ff49d9b0f

राजगढ़{ गहरी खोज }: मध्‍य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पटेलवाड़ी के पीछे स्थित जंगल से दबिश देकर गौवंश वध कर उसके अवशेष बेचने की तैयारी कर रहे तीन आरोपितों को हिरासत में लिया, जबकि दो आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से गौवंश अवशेष, धारदार हथियार और एक बाइक जब्त की है।
थाना प्रभारी राहुल रघवंशी ने सोमवार को बताया कि पिछले कुछ दिनों से गौवंश वध संबंधी सूचनाएं मिल रह थी, जिस पर पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही थी। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, एएसपी केएल. बंजारे एवं एसडीओपी अरविंद सिंह के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पटेलवाड़ी के पीछे स्थित जंगल में दबिश देकर जाकिर पुत्र मौहम्मद हुसैन निवासी मुकेरवाड़ी, मेहबूब पुत्र मुंशी खां और उसके भाई जफर खां निवासी कसाईवाड़ा को हिरासत में लिया, जबकि आमीन पुत्र युनुस निवासी पटेलवाड़ी और जाकिर पुत्र अजीज खां निवासी कंजर मौहल्ला देवास फरार हो गए।
पुलिस ने मौके से गौवंश के अवशेश, धारदार हथियार तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 9 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1)(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी, एसआई दीपक परमार, आर. शुभम बिरथरे, सुनील हिनोतिया, विकास भदौरिया और राहुल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *