हमारा हर क्षमता विस्तार 2030 तक 50 गीगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी हासिल करने के अनुरूप : सागर अदाणी

0
rt2ea6co_sagar-adani_625x300_29_April_26

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को हमारा हर क्षमता विस्तार 2030 तक 50 गीगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी हासिल करने के अनुरूप है। राष्ट्रीय राजधानी में इकोनॉमिस्ट एंटरप्राइज के ‘रेजिलिएंट फ्यूचर्स समिट’ के साइडलाइन में मीडिया से बताचीत करते हुए सागर अदाणी ने कहा, “हम गुजरात के उत्तर में खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल लोकेशन रिन्यूएबल एनर्जी पार्क बना रहे हैं। इसकी क्षमता 30 गीगावाट की होगी और यह 538 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पेरिस मेट्रोपोलिटन से भी पांच गुना बड़ा है।”
उन्होंने आगे कहा,”अदाणी ग्रीन एनर्जी की मौजूदा स्थापित ऊर्जा क्षमता बढ़कर 20 गीगावाट हो गई है और 2030 तक हमारा लक्ष्य इसे बढ़ाकर 50 गीगावाट तक ले जाना है और प्रत्येक वर्ष हमारी क्षमता में हो रही अतिरिक्त वृद्धि इसी लक्ष्य के अनुरूप है। सागर अदाणी ने आगे कहा,”हमारे चेयरमैन गौतम अदाणी ने देश के एनर्जी ट्रांजिशन में 100 अरब डॉलर निवेश करने का ऐलान किया है, जो कि वैश्विक स्तर पर किसी निजी क्षेत्र की कंपनी द्वारा घोषित की गई अब तक की सबसे बड़ी प्रतिबद्धताओं में से एक है।”
उन्होंने कहा कि हम केवल रिन्यूएनबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स में नहीं, बल्कि देश में फैली ट्रांसमिशन लाइनों,थर्मल पावर प्लांट्स और देश के भीतर उपलब्ध ऊर्जा के हर एक स्रोत में निवेश कर रहे हैं।
सरकार की रिन्यूएबल एनर्जी पर नीति को लेकर सवाल पूछने पर सागर अदाणी ने कहा कि सरकार देश में रिन्यूएबल एनर्जी को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव नीतिगत समर्थन दे रही है। इसी का परिणाम है कि बीते साल भारत में रिकॉर्ड 55 गीगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता स्थापित हुई है।
वहीं, हॉर्मुज से जुड़े एक सवाल पर सागर अदाणी ने कहा कि यह पूरे विश्व के लिए एक बड़ी समस्या बनी हुई है, लेकिन हमारी सरकार ने इस स्थिति को काफी अच्छे से संभाला है और देश की आम जनता पर इसका बोझ नहीं पड़ने दिया है और मुझे लगता है कि सरकार आगे भी इस क्षेत्र में तेजी से ऐसे ही काम करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *