उपराष्ट्रपति पहुंचे उत्तराखंड, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

0
671263201_18015435023833977_4100458245668224812_n

देहरादून{ गहरी खोज }: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह (से. नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि आगमन पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर पारंपरिक आतिथ्य के साथ उनका अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया में जारी एक पोस्ट में कहा कि आध्यात्मिक चेतना, सनातन आस्था, समृद्ध संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण उत्तराखंड में उपराष्ट्रपति का आगमन राज्य के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस दौरे से राज्य के विकास और सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *