आईआईटी रुड़की : जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से 2 मई तक

0
412fab37d491d350e861f8ca76968215

हरिद्वार{ गहरी खोज }: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश के लिए जेईई (एडवांस्ड) 2026 परीक्षा का आयोजन आईआईटी रुड़की कर रही है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण 23 अप्रैल से प्रारंभ होगा। आईआईटी रुड़की के जनसंपर्क विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि जेईई (एडवांस्ड) 2026 के लिए, जेईई (मेन) 2026 में योग्य अभ्यर्थियों हेतु ऑनलाइन पंजीकरण 23 अप्रैल 2026 (10 बजे) से प्रारंभ होकर 2 मई 2026 (23:59 बजे) तक खुला रहेगा। पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 4 मई 2026 (23:59 बजे तक)है। योग्य अभ्यर्थी निर्धारित समयसीमा के भीतर आधिकारिक पोर्टल : https://jeeadv.nic.in/applicant के माध्यम से अपना पंजीकरण पूर्ण करें। जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो जेईई मेन – 2026 में शामिल हुए हों और टॉप 2.5 लाख रैंक में आते हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *