जैव-विविधता संरक्षण संवर्धन के लिये 451 लाख रूपये की लाभ प्रभाजन राशि का हुआ वितरण

0

भोपाल { गहरी खोज }: मध्यप्रदेश राज्य जैव-विविधता बोर्ड ‌द्वारा जैव संसाधनों का वाणिज्यिक उपयोग करने वाले व्यापारियों एवं विनिर्माताओं से वितीय वर्ष 2023-24 तक प्राप्त लाभ प्रभाजन राशि को प्रदेश के 31 वनमंडलों की 1011 जैव-विविधता प्रबंधन समितियों के लाभ दावेदारों को कुल राशि 451 रूपए लाख का वितरण किया गया है। जैव-विविधता के संरक्षण और जैव संसाधनों के वाणिज्यिक उपयोग से प्राप्त लाभों के उचित एवं साम्यपूर्ण प्रभाजन की दिशा में मध्यप्रदेश ने देश में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। यह कदम जैव-विविधता अधिनियम के मूल उद्‌देश्यों जैव-विविधता का संरक्षण, इसके घटकों का सतत उपयोग एवं संसाधनों के उपयोग से प्राप्त होने वाले लाभ का उचित एवं साम्यपूर्ण प्रभाजन को पूरा करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है। मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड, प्रदेश की समृद्ध जैव-विविधता को सहेजने और उससे जुड़े पारंपरिक ज्ञान व समुदायों के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *