जंगली सुअर की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

0
a6eb11f61c4eee1b7d282a0e651b93e8
  • भीरा वनरेंज में हमलावरों से भाला बरामद, कोर्ट भेजा गया

लखीमपुर खीरी{ गहरी खोज }: भीरा वनरेंज क्षेत्र में जंगली सुअर पर हमला कर उसकी हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग ने आरोपितों की निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल किया गया भाला बरामद कर लिया है। पल्हनापुर गांव में सोमवार को एक जंगली सुअर भटककर आ गया था। गांव के कुछ लोगों ने उस पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल सुअर को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बाद में चिकित्सकों ने मृत सुअर का पोस्टमार्टम कराया गया। भीरा वनरेंज क्षेत्राधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी सक्षम अधिकारियों को दी गई थी। अधिकारियों के निर्देश पर जांच शुरू की गई, जिसके बाद कुछ संदिग्ध लोगों की पहचान की गई। जांच के आधार पर सोमवार शाम लाल बहादुर और मंगलवार सुबह सरवन को गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपितों की निशानदेही पर हमले में प्रयोग किया गया भाला भी बरामद हुआ है। दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। वन विभाग इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *