पुलिस मुठभेड़ में झपटमारी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक घायल
- रुद्रपुर, गौरीबाजार और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता
अवैध तमंचे, कारतूस, नकदी और झपटमारी का सामान बरामद
देवरिया{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में झपटमारी की घटनाओं में शामिल एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिसमुठभेड़ में फायरिंग करनी पड़ेगी । एक गंभीर रूप से घायल हो गया ।
सीओ रुद्रपुर सत्येन्द्र राय ने बताया कि देवरिया जिले में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में झपटमारी की घटनाओं में शामिल एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मुठभेड़ में हुई फायरिंग में एक गंभीर रूप से घायल हो गया ।
सीओ रुद्रपुर ने बताया कि संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, नकदी, आभूषण और केटीएम बाइक बरामद की है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया है। शनिवार देर रात करीब 11:30 बजे थाना रुद्रपुर, गौरीबाजार और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम रामपुर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक केटीएम बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सतर्क हो गई और वाहनों की जांच तेज कर दी गई।
उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद पुलिस को बाइक संख्या यूपी 53 ईवी 6044 पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों बैरियर तोड़ते हुए तेज रफ्तार में भाग निकले। इसके बाद पुलिस टीम ने उनका पीछा शुरू कर दिया। पीछा करते हुए पुलिस गुरुजघाट पुलिया तक पहुंची, जहां मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
बाइक गिरने के बाद दोनों आरोपियों ने पुलिया के किनारे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी जैनुद्दीन उर्फ गोगा पुत्र सलाउद्दीन निवासी फाजिलनगर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर के बाएं पैर में गोली लग गई। वहीं उसके साथ मौजूद एक बाल अपचारी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
घायल आरोपी को तत्काल मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर, छह जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक पीली धातु की अंगूठी, एक सफेद धातु की हाथ पलानी और झपटमारी से प्राप्त गहनों की बिक्री के छह हजार रुपये नकद बरामद किए।घटना में प्रयुक्त केटीएम बाइक भी कब्जे में ले ली गई।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 2 मई को बैतालपुर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार महिला का बैग छीना था। इसके अलावा 26 अप्रैल को थाना कोतवाली क्षेत्र के इजरही के पास एक महिला का पर्स झपट लिया था। दोनों मामलों में पहले से मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने बताया कि संयुक्त कार्रवाई के जरिए दोनों घटनाओं का सफल खुलासा कर लिया गया है।
