एसईसीएल की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति अप्रैल में 8.2 प्रतिशत बढ़ी

0
der4ew

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की अप्रैल महीने में बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति 8.2 प्रतिशत बढ़कर 1.24 करोड़ टन हो गई। कंपनी ने बताया कि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आपूर्ति 1.15 करोड़ टन थी। एसईसीएल ने कहा कि यह वृद्धि कोयला मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप बिजली क्षेत्र को प्राथमिकता के आधार पर कोयला आपूर्ति पर उसके निरंतर जोर को दर्शाती है। कंपनी ने कहा कि बढ़ती बिजली मांग के बीच ताप विद्युत संयंत्रों के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए वह ईंधन उपलब्धता बढ़ाने पर लगातार काम कर रही है। एसईसीएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक हरीश दुहन के अनुसार, एसईसीएल इस गति को बनाए रखने और देश की बिजली मांग को पूरा करने के लिए भरोसेमंद कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत भी मजबूत रही है। अप्रैल 2026 में कोयला उत्पादन 1.53 करोड़ टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 9.25 प्रतिशत अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *