आईपीएल 2026: रहाणे-रघुवंशी की शानदार बल्लेबाजी, केकेआर ने एसआरएच को 7 विकेट से हराया

0
cbb7b9e924715219ce368504d7c172a6

हैदराबाद{ गहरी खोज }:कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 45वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 7 विकेट से हराया। केकेआर 9 में से 3 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर है, जबकि 10 में से 4 मैच गंवाकर एसआरएच तीसरे स्थान पर मौजूद है।
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद 19 ओवरों में महज 165 रन पर सिमट गई। इस टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 22 गेंदों में 44 रन की साझेदारी की। अभिषेक 10 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
यहां से ट्रेविस हेड ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 61 रन जुटाते हुए टीम को शतक के पार पहुंचाया। ट्रेविस हेड ने 28 गेंदों में 3 छक्कों और 9 चौकों के साथ 61 रन की पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 29 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 42 रन बनाए।
विपक्षी खेमे से वरुण चक्रवर्ती ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट निकाले। वैभव अरोड़ा, कैमरून ग्रीन और अनुकूल रॉयल को 1-1 विकेट हाथ लगा। इसके जवाब में केकेआर ने 18.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम को कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 4 ओवरों में 49 रन जुटाए। एलन 13 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 29 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद रहाणे ने अंगकृष रघुवंशी के साथ दूसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 84 रन जुटाते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया।
रहाणे ने 36 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 43 रन की पारी खेली, जबकि रघुवंशी 47 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 59 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से रिंकू सिंह (नाबाद 22) ने कैमरून ग्रीन (नाबाद 3) के साथ टीम को जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से पैट कमिंस, शिवांग कुमार और साकिब हुसैन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *