जम्मू-कश्मीर: सोपोर में अफीम की खेती करने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नष्ट की फसल

0
T20260430208276

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में अफीम की खेती करने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नष्ट की फसल

सोपोर: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में पुलिस ने अवैध रूप से अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि एडी पोडा गांव में कुछ लोग अफीम की खेती कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और अफीम की खेती को नष्ट किया गया।
पुलिस ने अफीम की खेती करने वालों को सख्त लहजे में चेताया कि कि वे किसी भी सूरत में अफीम की खेती न करें। अगर निकट भविष्य में अफीम की खेती करते हुए पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्हें किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।
पुलिस ने अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अगर कोई भी अफीम की खेती जैसी गतिविधियों में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जांच के दौरान पुलिस, आबकारी, कृषि, बागवानी और राजस्व विभागों के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने संबंधित लंबरदार के साथ मिलकर प्रथम श्रेणी के कार्यकारी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में यह पूरी कार्रवाई की गई। टीम ने पहले अफीम के फसल को चिन्हित किया और इसके बाद उसे विधिवत रूप से नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा, पुलिस ने कुछ अन्य फसलों को एकत्रित कर लिया है, ताकि उसके बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा सके।
सोपोर पुलिस ने इस बात को दोहराते हुए कहा कि अगर कोई भी जिले में अफीम की खेती करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ विधिवत रूप से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोपोर पुलिस ‘नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर अभियान’ के तहत यह पूरी कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस अभियान के तहत यह पूरी कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे अभियान का उद्देश्य ही पूरे क्षेत्र को नश मुक्त बनाना है। इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *