दुनियाभर में थायराइड कैंसर के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी: स्वामी रामदेव

0
add-a-heading-6-1777436719

लाइफस्टाइल डेस्क { गहरी खोज }:आज के ज़माने में लोग हेल्थ ट्रेंड बहुत फॉलो करते है। ऐसा ही एक हेल्थ ट्रेंड आजकल चल रहा है कि अगर उम्र 40 से नीचे हैं और आप एक पैर पर 40 सेकंड तक खड़े हो पा रहे हैं तो आपका बॉडी बैलेंस परफेक्ट है। ऐसे ही उम्र 50 से 60 के बीच है तो 35 सेकंड, 60 से 70 के बीच है तो 30 सेकंड और 70 से उपर है तो 10 सेकंड तक आप एक पैर पर खड़े हो पा रहे हैं तो ये कह सकते हैं कि आपकी स्ट्रेंथ और सेहत परफेक्ट हैं। और वक्त-वक्त पर ऐसे टेस्ट की जरुरत इसलिए है क्योंकि कुदरत हो या शरीर दोनों में संतुलन बहुत जरुरी है। इसलिए एक लेटेस्ट रिसर्च में बॉडी के 37 ट्रिलियन सेल्स की मैपिग करके साइंटिस्ट्स ये पता करने में जुटे हैं कि शऱीर के किस हिस्से के सेल्स का काम बिगड़ने से क्या दिक्कत आती है। क्योंकि बीमारियों का सारा खेल इन्ही 37 ट्रिलियन सेल्स से जुड़ा है। चाहे वो हर वक्त रहने वाला जोड़ों का दर्द हो, मसल्स की कमज़ोरी हो कैंसर, न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर हो, या फिर हार्मोनल प्रॉब्लम ही क्यों ना हो। इसलिए ज़रूरी है कि सिर से लेकर पैर तक बॉडी बैलेंस में रहे ताकि मोटापा, हार्ट डिजीज़, अस्थमा, डायबिटीज़, थायराइड जैसी बीमारियों की नौबत ना आए और उसके लिए ज़रूरी है योग के साथ स्वामी रामदेव के उपाय आज़माएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *