बार्सिलोना ला लीगा में लगातार दूसरे खिताब के करीब पहुंचा

0
1775951694268_anh-chup-man-hinh-2026-04-12-luc-063930-1775950848179106025291

बार्सिलोना{ गहरी खोज }: बार्सिलोना शनिवार को गेटाफे पर मिली 2-0 की जीत से स्पेनिश फुटबाल लीग ला लीगा में लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के करीब पहुंच गया है, जबकि एटलेटिको मैड्रिड चैंपियंस लीग सेमीफाइनल में आर्सेनल का सामना करने से पहले आत्मविश्वास भरी जीत हासिल करने में सफल रहा। बार्सिलोना की तरफ से पहला गोल फ़र्मिन लोपेज़ ने 45वें मिनट में किया। उन्होंने अपना यह गोल चोटिल लामिन यामल को समर्पित किया। बार्सिलोना की तरफ से इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक गोल करने वाले यामल मांसपेशियों में खिंचाव होने के कारण इस सत्र से बाहर हो गए हैं। मार्कस रैशफोर्ड स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरे और उन्होंने 74वें मिनट में गोल करके बार्सिलोना की 2-0 से जीत सुनिश्चित की। यह बार्सिलोना की गेटाफे में छह सत्र में पहली जीत है।
इस जीत से बार्सिलोना ने दूसरे स्थान पर काबिज रियाल मैड्रिड पर अपनी बढ़त 11 अंक कर दी है जबकि अब केवल पांच दौर के मैच खेले जाने बाकी हैं। बार्सिलोना के 33 मैच में 85 जबकि रियाल मैड्रिड के इतने ही मैच में 74 अंक हैं। इस बीच एटलेटिको मैड्रिड ने एंटोनी ग्रिज़मैन के 49वें मिनट में किए गए गोल और अलेक्जेंडर सोरलॉथ के दो गोल की मदद से एथलेटिक बिलबाओ को 3-2 से हराया। एटलेटिको का हाल में प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था लेकिन आर्सेनल के खिलाफ बुधवार को होने वाले मैच से पहले इस जीत से उसका मनोबल बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *