पशुपालन मंत्री का आह्वान: हर पशु तक पहुंचे बेहतर चिकित्सा सेवाएं

0
f8063ce5a89fc3bfb0d103e0a75a3249

जयपुर{ गहरी खोज }: राजस्थान विश्वविद्यालय पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान जोबनेर द्वारा स्नातकोत्तर पशुचिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान जयपुर में शनिवार को “विश्व पशुचिकित्सा दिवस-2026” मनाया गया। मुख्य अतिथि पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि पशुओं को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि राज्य में नए पशु चिकित्सालय, निःशुल्क दवाइयों की उपलब्धता, मोबाइल वेटनरी वैन, गोपालक कार्ड, मंगला पशु बीमा योजना और टीकाकरण कार्यक्रम जैसे कई प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. (डॉ.) त्रिभुवन शर्मा ने की। उन्होंने पशुपालन को राज्य की अर्थव्यवस्था और पोषण सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया। निदेशक डॉ. सुरेश चंद मीना ने कहा कि पशुचिकित्सक मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त आचार्य प्रो. (डॉ.) जी.सी. गहलोत और प्रो. (डॉ.) सुनंदा शर्मा का सम्मान किया गया तथा न्यूजलेटर का विमोचन हुआ। तकनीकी सत्र में “पशुचिकित्सक—भोजन और स्वास्थ्य के संरक्षक” विषय पर व्याख्यान दिया गया। साथ ही निःशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण और पशु बांझपन निवारण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पशुपालकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता और ऑनलाइन क्विज भी आयोजित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *