मध्यदेशीय वैश्य समिति अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, दो प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

0
d58f2b083e561aa28402172338887814

रामगढ़{ गहरी खोज }: मध्यदेशीय वैश्य समिति के सत्र 2026-29 के अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। शनिवार को रामगढ़ शहर स्थित गणिनाथ धर्मशाला में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
अध्यक्ष पद के लिए रुपेश गुप्ता और सतीश गुप्ता ने अपना पर्चा दाखिल कर चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन के साथ ही समिति के आगामी नेतृत्व को लेकर सदस्यों के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि नाम वापसी की अंतिम तिथि 28 अप्रैल निर्धारित की गई है। यदि कोई प्रत्याशी अपना नाम वापस नहीं लेता है, तो 03 मई को गणिनाथ धर्मशाला में मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी नंदकिशोर गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद और सुबोध गुप्ता ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों से निर्धारित तिथि पर मतदान में भाग लेने की अपील की।
नामांकन के अवसर पर समिति के कई वरिष्ठ सदस्य और पूर्व पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इनमें पूर्व अध्यक्ष गणेश प्रसाद गुप्ता, डोमन गुप्ता, अशोक गुप्ता, सुरेश शाह, नरेंद्र गुप्ता, कमलेश्वरी गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, शम्भू दयाल गुप्ता, राहुल गुप्ता, मदन गुप्ता, किशोर गुप्ता, अभिषेक गुप्ता और रामचंद्र सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। समिति के सदस्यों का मानना है कि यह चुनाव संगठन की आगामी दिशा तय करेगा। अध्यक्ष पद के लिए चुना जाने वाला प्रतिनिधि समिति के सामाजिक, संगठनात्मक और सामुदायिक कार्यों का नेतृत्व करेगा। ऐसे में इस चुनाव को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *