कांगड़ा पुलिस ने अब तक पकड़े चिट्टे और चरस के 43 मामले, 74 तस्कर गिरफ्तार

0

धर्मशाला{ गहरी खोज }: जिला कांगड़ा में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने नशे का काला कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इस वर्ष अब तक चिट्टे व चरस के 43 मामले पकड़े जा चुके हैं। इस दौरान 6 किलो 107 ग्राम चरस और 241.55 ग्राम चिटटा बरामद किया गया है। वहीं बात गिरफ़्तारियों की करें तो इन मामलों में 74 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में बाहरी राज्यों व हिमाचल के लोग शामिल हैं। एएसपी कांगड़ा राजेंद्र जसवाल ने बताया कि जिला कांगड़ा पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों की संपत्तियों की जांच की जाती है, जो भी अवैध संपत्ति सामने आती है, जो कि तस्करों द्वारा नशा बेचकर अर्जित की गई हो, उसे भी सीज किया जाता है। जो लोग बार-बार नशे के कारोबार में संलिप्त पाए जाते हैं, उनके खिलाफ पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाती है। अभी तक जिला में 8 से 9 लोगों के खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है, जबकि कुछ और मामले भी सरकार को स्वीकृति हेतू भेजे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *