डिब्रूगढ़ केंद्रीय कारागार में बंद अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस लेगी हिरासत में

0
d69a1cc0767a7367dae8e445954b0e29

डिब्रूगढ़{ गहरी खोज }: डिब्रूगढ़ केंद्रीय कारागार में बंद अमृतपाल सिंह को आज पंजाब पुलिस अपनी हिरासत में लेगी। वह ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख हैं और कड़ी सुरक्षा के बीच यहां रखा गया है। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत हिरासत समाप्त होने के बाद ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह कोपंजाब के अजनाला थाना पर हुए हमले के मामले में पुनः गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में उनकी भूमिका को लेकर पंजाब पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।
उल्लेखनीय है कि, खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह पिछले तीन वर्षों से डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल में बंद और उन्हें सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए पंजाब पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा। पंजाब पुलिस की एक टीम फरवरी 2023 के अजनाला थाना हमला मामले में गिरफ्तार करने के लिए 19 अप्रैल से डिब्रूगढ़ में डेरा डाले हुए है। अमृतपाल को अजनाला थाना हमला मामले में घटना के लगभग दो महीने बाद 23 अप्रैल, 2023 को पहली बार पंजाब के मोगा जिले से हिरासत में लिया गया था।
बता दें कि, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह राज्य सरकार के उस अनुरोध को स्वीकार कर लिया, जिसमें अमृतपाल को रासुका हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद अजनाला मामले में औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने और उसके बाद उन्हें डिब्रूगढ़ जेल में ही रखने की बात कही गई थी। अदालत ने पुलिस और न्यायिक हिरासत सहित सुनवाई से संबंधित सभी कार्यवाही वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संचालित करने की अनुमति दी, जिससे अमृतपाल को अमृतसर लाए बिना अपना बचाव करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *