चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को सौंपे अपने परिचय पत्र
नई दिल्ली{ गहरी खोज }: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में लाओ पीडीआर, कांगो, नामीबिया और गिनी बिसाऊ के राजदूतों से उनके परिचय पत्र स्वीकार किए। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार परिचय पत्र प्रस्तुत करने वालों में से लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक की राजदूत विथया ज़ायावोंग, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की राजदूत एमिली अयाज़ा मुशोबेकवा, नामीबिया गणराज्य के उच्चायुक्त विंग कमांडर एलेक्स लुन्याज़ो टुकुहुपवेले (सेवानिवृत्त) और गिनी-बिसाऊ गणराज्य के राजदूत एंटोनियो सेरिफो एम्बालो शामिल हैं।
