कांडला संयंत्र से जापान की इटोचू को हर साल तीन लाख टन हरित अमोनिया की आपूर्ति करेगी एलएंडटी

0
sdfr2wqa

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने जापान की इटोचू कॉरपोरेशन के साथ कांडला (गुजरात) में प्रस्तावित संयंत्र से हर साल तीन लाख टन हरित अमोनिया की आपूर्ति के लिए दीर्घकालिक समझौता किया है। कंपनी ने बुधवार को बीएसई को दी सूचना में बताया कि यह समझौता एलएंडटी की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई एलएंडटी एनर्जी ग्रीनटेक लिमिटेड (एलटीईजीएल) द्वारा किया गया है। इटोचू वस्त्र, मशीनरी, धातु, खनिज, ऊर्जा, रसायन, खाद्य एवं सामान्य उत्पादों सहित विभिन्न वस्तुओं के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय व्यापार, आयात-निर्यात में सक्रिय है। कांडला से होने वाली आपूर्ति इटोचू के सिंगापुर और अन्य स्थानों पर ‘बंकरिंग’ संचालन को समर्थन देगी। यह समझौता एलटीईजीएल की हरित हाइड्रोजन और उससे जुड़े उत्पादों के कारोबार को विस्तार देने की रणनीति को भी मजबूत करता है। समझौता दोनों कंपनियों के बीच पिछले वर्ष हुए संयुक्त विकास समझौते (जेडीए) पर आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *