उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार से भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी श्री रजत पाटीदार ने की सौजन्य भेंट
भोपाल { गहरी खोज }: उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार से, भोपाल स्थित निवास पर मंगलवार को भारतीय क्रिकेट के खिलाड़ी एवं इंडियन प्रीमियर लीग की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के कप्तान श्री रजत पाटीदार ने सौजन्य भेंट की। उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ी श्री रजत पाटीदार, प्रदेश और मालवा की पावन धरती के गौरव हैं। श्री रजत पाटीदार की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि रजत पाटीदार पर मालवा सहित पूरे प्रदेश को गर्व है। मंत्री श्री परमार ने उनके उज्ज्वल भविष्य और आने वाली उपलब्धियों के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ भी प्रेषित की।
