गौशालाओं के अनुदान में 25 फीसदी बढ़ोतरी

0
efd73f50a5eee5148f81ec5c100c7bae

जयपुर{ गहरी खोज }: गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने गुरुवार को विधानसभा में बताया कि राज्य सरकार गौशालाओं और नंदीशालाओं को नियमित रूप से अनुदान दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अनुदान राशि में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है और नियमानुसार आगे भी राशि में वृद्धि की गई है।
प्रश्नकाल के दौरान विधायक हरलाल सहारण के पूरक प्रश्नों के जवाब में मंत्री ने बताया कि गौशालाओं को नौ माह और नंदीशालाओं को 12 माह का अनुदान दिया जा रहा है। दिव्यांग और दृष्टिबाधित गौवंश के लिए 12 माह तक सहायता राशि उपलब्ध कराई जाती है।
लिखित जवाब में मंत्री ने जानकारी दी कि चूरू जिले में कुल 278 गौशालाएं पंजीकृत हैं। राजस्थान गौ-संरक्षण एवं संवर्धन निधि नियम, 2016 (संशोधित 2021) के तहत वित्त वर्ष 2016-17 से पात्र गौशालाओं को 270 दिनों के लिए दो चरणों में चारा-पानी और पशु आहार की सहायता दी जाती है। वर्तमान में बड़े गौवंश के लिए 50 रुपये प्रतिदिन और छोटे गौवंश के लिए 25 रुपये प्रतिदिन सहायता दी जा रही है।
मंत्री ने यह भी बताया कि विभाग की अन्य योजनाओं के तहत गौशालाओं को आधारभूत सुविधाओं के निर्माण के लिए भी आर्थिक सहायता का प्रावधान है। हालांकि, पंजीकृत गौशालाओं में पशु चिकित्सक नियुक्त करने या उनके परिवीक्षाकाल को एक वर्ष करने का कोई प्रस्ताव फिलहाल विचाराधीन नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *