पॉस्को एक्ट में वांछित युवक गिरफ्तार

0
4cd388f95b9fdb4f90486f2bf5765093

कानपुर{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर की पूर्वी जोन की थाना महाराजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि बीती 10 फरवरी को पीड़िता के पिता शादी समारोह में शामिल होने गए थे,जबकि मां खेतों में काम करने गई थी। घर में नाबालिग बेटी अकेली थी। इसी बात का फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाले विशाल नाम के युवक ने लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद से बच्ची काफी डरी और सहमी रहने लगी। मां के पूछने पर बच्ची ने सारी सच्चाई बताई। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। शुरुआती जांच में यह भी ज्ञात हुआ कि आरोपित इससे पहले भी चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *