चरस का मुख्य सप्लायर भुंतर से गिरफ्तार

0
7b89f6cce4525ff22608036f73f7aa02

धर्मशाला{ गहरी खोज }: पालमपुर पुलिस द्वारा बीते दिन पकड़े गए 620 ग्राम चरस के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को कुल्लू जिला के भुंतर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय सुन्दर सिंह पुत्र भीमी राम, निवासी गांव पिंगरिंग, डाकघर थेला, तहसील भुन्तर, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी पूर्व में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।
गौरतलब है कि बीते दिन वीरवार को पालमपुर पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अनुज शर्मा पुत्र अजय शर्मा, निवासी गांव व डाकघर कोसरी, तहसील जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा, उम्र 21 वर्ष को 620 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया था। इस संबंध में पुलिस थाना पालमपुर में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
मामले की गहन जांच, तकनीकी विश्लेषण एवं पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त चरस कुल्लू जिला के एक मुख्य सप्लायर द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी। तत्पश्चात तत्काल कार्रवाई करते हुए एक विशेष गुप्त टीम का गठन कर कुल्लू भेजा गया। त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई के परिणामस्वरूप आरोपी सुन्दर सिंह को गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *