होराइजन प्रीमियर क्रिकेट लीग में किंग्स टीम ने जीता खिताब

0
295c88ea1c9ce6db786d0f82a77d7dfb

रांची{ गहरी खोज }: रांची रेलवे स्टेशन के समीप माैजूद स्टेडियम में होराइजन प्रीमियर क्रिकेट लीग 2.0 (एचपीएल) का सोमवार को आयोजन किया गया। इस दौरान किंग्स ने शानदार प्रर्दशन करते हुए जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया, जबकि होराइजन ग्लेडिएटर्स रनर-अप रही। मैच के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित जैन ने सभी का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि काम के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए फिटनेस और स्वास्थ्य को समझना भी जरूरी है। इस तरह के आयोजनों से कर्मचारियों में नई ऊर्जा का संचार होता है। सचित जैन ने बताया कि इस साल टूर्नामेंट का दायरा बढ़ाते हुए कुल 8 टीमों ने भाग लिया, जिनके बीच नॉकआउट फॉर्मेट में मैच खेले गए। शुरुआत में 8-8 ओवरों के मैच हुए, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला टी-10 फॉर्मेट में खेला गया। प्रतियोगिता में होराइजन ग्लेडियेटर्स, होराइजन हंटर्स, होराइजन किंग्स, होराइजन वॉरियर, होराइजन ब्लास्टर्स, होराइजन डेयरडेविल्स, होराइजन हंक्स और वीई वोल्केनोस ने हिस्सा लेकर खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि पिछले सीजन (एचपीएल1.0) में होराइजन ग्लेडियेटर्स चैंपियन रही थी। इस दौरान आयशर के सर्विस हेड श्रवण कुमार अकेला ने कहा कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य कर्मियों का उत्साह और मनोबल बढ़ाना है। मौके पर सुमित जैन, मिस्टर सचित जैन, आयशर कंपनी के झारखंड सर्विस हेड श्रवण कुमार अकेला, निकेत कुमार, रंजन राउल, विक्की रविदास, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *