लोहाघाट हाईवे पर आमने-सामने टक्कर, दो की हालत गंभीर

0
64c3ac6409f8a6422c07aa034e48af71

चंपावत{ गहरी खोज }: लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर सिंगदा के पास दो तेज रफ्तार वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धारचूला से सितारगंज जा रही एक स्कॉर्पियो और टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही एक एसयूवी-700 के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व उप निरीक्षक नीरज कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।
डॉक्टरों ने बताया कि पार्वती देवी (55) की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि भागीरथी देवी का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। प्राथमिक उपचार के बाद इन दोनों को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों में नेपाल निवासी भागीरथी एतवाल (42) और पार्वती देवी (55), महेंद्रनगर निवासी नरेश जोशी और लक्ष्मी, सितारगंज निवासी बिसनी देवी (48) और 8 वर्षीय वैष्णवी शामिल हैं। सभी घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *