मुठभेड़ में चाेरी के सामान के साथ दाे चोर गिरफ्तार

0
802dcf275a9f6b56a77017c12995486b

उरई{ गहरी खोज }: जिले के सिरसाकलार थाना पुलिस ने शुक्रवार काे एक सफल ऑपरेशन में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इस दाैरान चोरी का ट्रैक्टर-ट्राली, मोटर साइकिल, ईको कार, नकदी के साथ-साथ दो तमंचे मय कारतूस बरामद हुआ है। अपर पुलिस अधिकारी प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि थाना सिरसाकलार पुलिस की टीम चेकिंग अभियान चला रही थी।इस दाैरान सूचना मिली कि, जगदीश सिंह भदौरिया एवं बलखण्डी बाबा मंदिर के पास स्थित एक बाग में खड़े कुछ लाेग ट्रैक्टर, ट्राली, मोटरसाइकिल और एक ईको कार काे खरीदने व बेचने की बातचीत कर रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी की ताे बदमाशाें ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस बल ने आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी ताे दो संदिग्धों ने आत्म समर्पण कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जालाैन जिला के बड़े सिंह, सुमित कुमार काे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने 28 जनवरी की रात में ऊमरी रोड़, कस्बा माधौगढ़ से एक ट्रैक्टर-ट्राली चोरी किया था। 25 जनवरी 2026 को चुंगी नंबर 04 के सामने, कस्बा जालौन से एक अपाचे मोटरसाइकिल चुराई थी, जिसे बेचने के उद्देश्य से उक्त स्थान पर छुपाकर रखा गया था। ईको कार अभियुक्त बड़े सिंह की निजी गाड़ी है, जिसका उपयोग वह चोरी के कार्यों में करता था। कार में मिली नकदी और कागजात के बारे में बताया गया कि यह 20 नवंबर 2025 को ग्राम तरसौर में की गई चोरी की घटना से प्राप्त जेवरात को बेचने के बाद मिला शेष धन था। बाकी धन उन्होंने अन्य मुकदमों की पैरवी और जरूरतों में खर्च कर दिया था। अभियुक्तों ने यह भी स्वीकार किया कि चोरी किए गए ट्रैक्टर-ट्राली और मोटरसाइकिल को उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति को एक लाख 70 हजार रुपये में बेचने का सौदा तय किया था।
पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान एक ट्रैक्टर, ट्राली सहित, एक मोटरसाइकिल, एक ईको कार 25 हजार 950 रुपये, दो आधार कार्ड एवं दो पासबुक भी बरामद की हैं। दोनों अभियुक्तों से दो अवैध तमंचा, 04 जिंदा कारतूस मय 02 खोखा बरामद किया हैं। थाना सिरसाकलार पुलिस ने इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *