बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी और कमलेश को राष्ट्रीय पुरस्कार की मुख्यमंत्री नीतीश ने दी शुभकामनाएं

0
nitish

पटना{ गहरी खोज } : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी वीर बालक कमलेश कुमार को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार सुबह एक्स पर लिखकर कहा कि बिहार के प्रतिभावान क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसी प्रकार नई उपलब्धियां प्राप्त करते हुए वैभव नई पीढ़ी की प्रेरणा बनें। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना है।'मुख्यमंत्री ने आगे लिखा,बिहार के कैमूर जिले के दुर्गापुर गांव के वीर बालक 11 वर्षीय कमलेश कुमार ने दुर्गावती नदी में डूबते एक अन्य बच्चे की जान बचाने के प्रयास में अपने प्राणों की आहुति दे दी थी, उनके इस असाधारण साहसिक कृत्य के लिए यह पुरस्कार उन्हें समर्पित किया गया है। वीर बालक के साहस को मेरा नमन। इसके साथ ही इस पुरस्कार से सम्मानित सभी साहसी बालकों और विजेताओं को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सभी बच्चों ने पूरे देश का गौरव बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *