संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

0
deebad7f-a6f8-4240-9d28-70cd2afd6de0_1757233423462

हाथरस{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश में हाथरस​ जिले के चंदपा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि गांव नगला बिहारी निवासी सौरभ की पत्नी आरती (32) से कुछ अनबन चल रही थी। इसी वजह से पिछले कुछ दिनों से आगरा में रह रही थी। गुरुवार को सौरभ समझा-बुझाकर आरती को अपने घर लाया था। शुक्रवार सुबह उसकी लाश फांसी के फंदे से लटकी मिली है। घटना की जानकारी पर मायके पक्ष से पिता राजवीर और अन्य लोग भी ससुराल पहुंच गये हैं। गले पर फांसी के फंदे जैसे निशान मिलने पर परिजनों ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरती की शादी 10 साल हो चुके हैं। मायके पक्ष ने जो आरोप लगाए हैं, उसके आधार पर आगे की कर्रवाई की जा रही है। आरती की एक बच्ची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *