भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

0
nse-730_1589013075

नयी दिल्ली{ गहरी खोज } : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1666 – लंदन में लगी भीषण आग में 13,200 घर क्षतिग्रस्त हो गये और 8 लोगों की मौत हो गयी।
1798 – फ्रांस में अनिवार्य सैन्य सेवा कानून प्रभाव में आया।
1836 – सैम ह्यूस्टन टेक्सास गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1839 – चीन में पहला अफीम युद्ध शुरू हुआ।
1914 – ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन समझौता हुआ।
1944 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने अपनी स्कॉटलैंड यात्रा शुरू की।
1972 – म्यूनिख ओलंपिक के दौरान फिलीस्तीनी समूह ब्लैक सितम्बर ने 11 इजराइली एथलीटों को बंधक बना लिया और बाद में उनकी हत्या कर दी।
1975 – पुर्तग़ाल के प्रधानमंत्री गोंसालवेज ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1987 – अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जॉन मैकेनरो पर उनके बयान के लिए 17,500 डॉलर का जुर्माना ठोका गया।
1991 – नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये।
1997 – अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने सन् 2004 में होने वाले ग्रीष्म ओलम्पिक खेलों का आयोजन एथेन्स में कराने का निश्चय किया।
1999 – वाई नदी समझौते को कार्यान्वित करने तथा रुकी हुई पश्चिमी एशिया शांति वार्ता को आगे बढ़ाने हेतु इजराइल के प्रधानमंत्री एहुद बराक तथा यासिर अराफात के मध्य शर्म अल शेख (मिस्र) में शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
2000 – नील्जिमालम्बा, रूस में अंतरराष्ट्रीय महिला संगठन की अध्यक्ष नियुक्त, वे इस पद को सुशोभित करने वाली पहली एशियाई महिला रहीं।
2001 – फिजी में महेन्द्र चौधरी, जार्ज स्पेट और लाइसेनिया करासे संसद हेतु चुने गए।
2002 – अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई पर जानलेवा हमला, पर वे सुरक्षित रहे।
2005 – मंडला एयरलाइंस का विमान 091 इंडोनेशिया में सुमात्रा के एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 104 लोगों के अलावा आवासीय क्षेत्र के 39 लोगों की मौत हो गई।
2008- रतन टाटा के नेतृत्व में सोसायटी ऑफ इण्डियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेंट की।
2009- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कम्पनियों पर शेयर बाजार में कारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।
2014 – विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबाेला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *